UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Must Read

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से मानसून मेहरबान है. प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों का हाल बेहाल है. भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आज यानी 12 सितंबर को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्से में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है. जानिए आज के मौसम का हाल..

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बीते दिनों उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ मानसून परिस्थितयां प्रचलित रहीं. इस दौरान प्रदेश के दोनों मौसम उप खंण्डों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह
के अनुसार वर्तमान मौसम तंत्र के प्रभाव से पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर आज यानी 12 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

इन जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकुट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गौंडा, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, एवं आसपास के ईलाकों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग की अपडेट के मुताबिक बांदा, चित्रकूट और फतेहपुर जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, एवं आसपास के इलाकों में भी भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: चांदी चमकी, सोना लुढ़का; जानिए आज का ताजा भाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This