Gold Silver Price Today: नहीं बढ़े सोने के भाव, घट गई चांदी की कीमत, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Must Read

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव स्थिर हैं. वहीं चांदी की कीमत में आज गिरावट देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोना हुआ सस्ता (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली में बिकने वाले सोने के कीमत की तो सोने की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा.

चांदी सस्ती (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी आज गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी मंगलवार को 78,000 प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में सोने का भाव (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा.

MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 55,780रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा. वहीं अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,570 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी इसी कीमत पर बिकेगा.

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में रिमझिम बारिश का दौर जारी, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This