Bhojpuri: रंगदारों के बीच ’18 मर्डर केस…’ का क्रेज, सोशल मीडिया पर मच गया तहलका

Must Read

Bhojpuri New Song: ’18 मर्डर केस…’ घबराइए नहीं ये कोई बड़ी खबर नहीं बल्कि गाना है. दरअसल, भोजपुरी सिनेमा की ये खासियत है कि वो किसी भी विषय, किसी भी मुद्दे, पर चुटकियों में गाना बना सकते हैं. हाल ही में रिलीज हुआ ये गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने के बोल ’18 मर्डर केस’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस भोजपुरी गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. आइए आपको बताते हैं इस गाने के बारे में.

रंगदारों की पहली पसंद बना ये गाना
’18 मर्डर केस…’ ये गाना रंगदारों की पहली पसंद बन चुका है. पूर्वांचल क्षेत्र में इस गाने का अलग ही ट्रेंड बन चुका है. ये गाना इतना वायरल हो चुका है कि लोग इस गाने को शादियों में भी बजाने लगे हैं. बता दें इस गाने को यूट्यूब पर 314,570 व्यूज मिले हैं. इस गाने को 9 सितम्बर, 2023 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था.

शिल्पी राज और टुनटुन यादव ने गाया गाना
इस गाने को भोजपुरी सिंगर और एक्टर टुनटुन यादव (Tuntun Yadav) ने शिल्पी राज (Shilpi Raj) के साथ गाया है. गाने में संगीत आर्या शर्मा (Arya Sharma) ने दिया है. वहीं, लिरिक्स की बात करें तो मुकेश यादव (Mukesh Yadav) ने लिखे हैं. इस गाने में टुनटुन यादव ने काजल राज के साथ स्क्रिन शेयर किया है. गाने को दीपक यादव ने डायरेक्ट किया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This