Bigg Boss OTT फेम बेबिका धुर्वे की चमकी किस्मत, पूजा भट्ट ने नई फिल्म का किया ऐलान

Must Read

Babika Dhurve Upcoming Film: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे की दोस्ती के किस्से तो आपने सुने ही होंगे. अभी हाल ही में दोनों को एक साथ मस्ती करते हुए स्पॉट भी किया गया था. इसी बीच अब खबर आ रही है कि पूजा भट्ट ने, बेबिका को अपनी अपकमिंग फिल्म में कास्ट कर लिया है. इसकी चर्चा तब शुरु हुई जब बेबिका ने खुद विक्रम भट्ट और पूजा भट्ट के साथ अपनी तस्वीर को इंस्टा पर शेयर किया. उसके बाद पूजा भट्ट ने भी अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया.

बेबिका ने शेयर कीं तस्वीरें
बता दें कि शेयर की गई तस्वीर में बेबिका विक्रम भट्ट का हाथ देखकर उनको कुछ बता रहीं हैं. वहीं, पूजा भट्ट का रिफ्लेक्शन शीशे में दिख रहा है. बेबिका ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “आज का दिन शानदार था. विक्रम भट्ट, महेश भट्ट और पूजा भट्ट की हथेली की रेखाओं को देखने का मौका मिला.” इन तीनों को साथ देखने के बाद ये जाहिर हो गया है कि पूजा भट्ट कुछ बड़ा करने जा रही हैं.

पूजा भट्ट ने नई फिल्म का किया ऐलान
एक तरफ बेबिका की फिल्म की चर्चा हो रही थी. वहीं दूसरी तरफ पूजा भट्ट ने अपने इंस्टा स्टोरी पर नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. बेबिका की तस्वीरें और पूजा भट्ट के ऐलान से ये साफ जाहिर हो रहा है कि पूजा अपनी फिल्म में बेबिका को कास्ट करने वाली हैं. हालांकि, अभी तक पूजा भट्ट या बेबिका की तरफ से इसकी ऑफिशीयल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. बता दें कि इसके पहले बेबिका टीवी सीरियल भाग्य लक्ष्मी में नजर आ चुकी हैं.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This