Dengue Alert: MP में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, जानिए कैसे करें बचाव

Must Read

Dengue Alert in MP: मध्य प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, कभी बारिश तो कभी धूप के चलते बीमारियां भी बढ़ने लगी है. बता दें कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों डेंगू बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. डेंटू मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देख स्वास्थ्य महकमे से लेकर राजधानी वासियों की चिंता बढ़ गई है. प्राप्त आकड़ों के अनुसार अकेले भोपाल में अब तक डेंगू के करीब 250 मामले सामने आ चुके हैं.

आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में आए दिन डेंगू के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. बता दें कि यहां हर रोज डेंगू के मरीजों की संख्या में दोगुना इजाफा देखने को मिल रहा है. 15 दिन में 57 डेंगू के नए मामले सामने आए हैं. इन दिनों भोपाल में रोजाना 8-9 डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं. अब तक भोपाल में डेंगू मरीजों की संख्या 250 के पार पहुंच गई है.

जानिए कैसे करें बचाव
बता दें कि प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश होने के चलते ज्यादात्तर इलाकों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. घर के आस पास और घर में भी इन दिनों नालियों, किचन, छत, कूलर आदि में पानी जमा हुआ है. जिसके चलते डेंगू के लार्वा लगातार बढ़ रहे हैं और मच्छर बढ़ने से बीमारी बढ़ रही है. ऐसे में आवश्यक है कि आप सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें. जब बाहर हों, तो लंबी बाजू की शर्ट और मोज़े में लंबी पैंट पहनें. घर के अंदर, अगर उपलब्ध हो तो एयर कंडीशनिंग का उपयोग करें.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Latest News

23 October 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 October 2026 Ka Panchang: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This