Rashifal: कन्या, मकर समेत इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए राशिफल

Must Read

Aaj Ka Rashifal 19 September 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है. ज्योतिष ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से हमारे भविष्य में घटित होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं. इसकी जानकारी ज्योतिष हमें दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल के हिसाब से बताते हैं. आज यानी 19 सितंबर को मंगलवार का दिन है. आज के दिन संकट मोचन हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आइए ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से जानते हैं, सभी 12 राशियों का मंगलवार का राशिफल…

मेषः आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं. धन लाभ के योग हैं. व्यवसाय में निवेश के लिए दिन शुभ है.

वृषः भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. परिवार का साथ मिलेगा. ससुराल पक्ष से तोहफा मिल सकता है. व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. सेहत का ख्याल रखें.

मिथुनः आज आपको संभल कर रहने की आवश्यकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें. दुर्घटना के चांस हैं. रुपये पैसे लेनदेन में सावधानी बरतें. धन हानि संभव है.

कर्कः आज का दिन सामान्य रहेगा. मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को गुड न्यूज मिल सकती है. विवाद से बचें.

सिंहः भूमि भवन के क्रय विक्रय के लिए दिन शुभ है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी. शाम को दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं.

कन्याः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. लव लाइफ रोमांटिक रहेगी. परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखें. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. गुस्से को काबू में रखें.

तुलाः आज का दिन सामान्य रहेगा. मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. माता-पिता के सेहत का ख्याल रखें. ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है.

वृश्चिकः भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. ऑफिस में खुशनुमा माहौल रहेगा. आय के स्रोत में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजूबत होगी. धन लाभ के प्रबल योग हैं.

ये भी पढ़ेंः Lucky Plants: मेन गेट पर लगा दें ये पौधा, झमाझम होगी नोटों की बारिश

धनुः घर परिवार में सुख-शांति बरकरार रहेगी. लंबे समय से उधारी फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. बिजनेस में मन मुताबिक लाभ होगा. यात्रा के योग हैं.

मकरः कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं. मित्रों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा.

कुंभः नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को गुड न्यूज मिल सकती है. धन लाभ के योग हैं. क्रोध को काबू में रखें.

मीनः आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. इस राशि के सिंगल जातकों को प्यार का प्रपोजल मिल सकता है. नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है.

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: मोबाइल खरीदने का बना रहे हैं मन, जानिए कब बन रहा है शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Chaitra Navratri 9th Day: नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 9th Day: नवरात्रि का नौवां दिन आदिशक्ति की स्‍वरूप मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) को समर्पित है. इस...

More Articles Like This