Deoria Murder Case: छावनी में तब्दील हुआ गांव, अब तक 15 गिरफ्तार; जानिए कहां तक पहुंची जांच

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Deoria Murder Case: 2 अक्टूबर को तड़के सुबह देवरिया में हुई 6 लोगों की हत्या ने पूरे प्रदेश के हिला कर रख दिया. दरअसल, एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर व पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. पूरी घटना जनपद के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला की है. इस घटना के बाद गांव के छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इस प्रकरण में पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. हालांकि अभी भी 12 आोरपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

कहां तक पहुंची जांच
पुलिस ने बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया है. जानकारी दें कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र यादव की हत्या का बदला लेने के लिए लेहड़ा टोला के सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी व दो बेटी तथा एक बेटे की गोली मारकर और पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कल देर रात पुलिस ने रामजी यादव समेत 27 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने दावा किया है कि 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोपहर के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

गांव छावनी में तब्दील
घटना के दिन पूरे गाव में पुलिस का साया रहा. इतना ही नहीं स्थिति कर्फ्यू जैसे थे. पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर रखा था. इलाके में पूरी रात पीएसी व तीन थानाध्यक्ष बल के साथ मौजूद रहे. इतना ही नहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर के सामने भी पुलिस व पीएसी मुस्तैद है. वहीं, सीओ रुद्रपुर जिलाजीत चौधरी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ जमे हुए हैं.

Latest News

Karwa Chauth Holiday 2026: करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा...

Karwa Chauth Holiday: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं के साथ-साथ बच्चों और अभिभावकों के मन में...

More Articles Like This