PCB ने रखा गांधी-जिन्ना ट्रॉफी का प्रस्ताव, कब होगी भारत-पाक क्रिकेट सीरीज!

Must Read

India vs Pakistan Series: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी काफी एक्साइटेड रहते हैं. वैसे तो भारत-पाक के बीच आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में जोरदार भिड़ंत देखने को मिलती है, लेकिन लंबे समय से दोनों टीमों के बीच कोई सीरीज नहीं खेली गई है. इसको देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को एक प्रस्ताव भेजा है. इस प्रस्ताव में दोनों टीमों के बीच सालाना द्विपक्षीय सीरीज आयोजित करने की अपील की गई है.

PCB ने रखा गांधी-जिन्ना ट्रॉफी का प्रस्ताव
भारत और पाकिस्तान के संबंध एक दूसरे से कैसे हैं, ये किसी से छिपा नहीं हैं. अभी हाल ही में हुए एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की जमीन पर जाकर खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद भी पाकिस्तान ने भारत को ये प्रस्ताव भेजा है. इस प्रस्ताव के बारे में बात करते हुए PCB चेयरमैन जका अशरफ ने कहा, “मैंने BCCI के सामने एशेज की तरह ही गांधी-जिन्ना ट्रॉफी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है. इस सीरीज के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें बारी-बारी से एक-दूसरे देश का दौरा कर सकती हैं.”

आखिरी बार 2012-13 में खेली गई थी सीरीज
बता दें कि साल 2012-13 में आखिरी बार भारत-पाक के बीच सीरीज का आयोजन किया गया था. तब इसकी मेजबानी भारत ने की थी. दोनों टीमों के बीच दो टी20 और 3 मैचों वाली वनडे सीरीज खेली गई थी. हालांकि, उसके बाद से भारत-पाक के बीच किसी सीरीज का आयोजन नहीं किया जा सका है. इसके अलावा 2012-13 के बाद भी आईसीसी टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के बीच कई बार टक्कर हो चुकी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This