Ind Vs Afg मैच से पहले बढ़ी भारतीय टीम की चिंता, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

Must Read

ICC ODI World Cup 2023: आज वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत होगी. भारत और अफगानिस्तान की टीमें दिल्ली के अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आमना-सामना करेंगी. इससे पहले भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पहले से ही डेंगू की चपेट में हैं और इस मैच से बाहर हैं. इसी बीच भारत के एक और स्टार प्लेयर के चोटिल होने की खबर है. इस खबर ने भारतीय टीम की चिंता और बढ़ा दी है. वहीं, फैंस भी चिंतित हैं.

खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं भारतीय टीम की परेशानियां
8 अक्टूबर को भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच तो जीत लिया है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी नेट प्रेक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं.

बता दें, BCCI ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि इस मैच में गिल नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में भारतीय टीम के ओपनर और कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल हो जाने से भारतीय टीम की चिंता और बढ़ गई है. हालांकि, रोहित की चोट कितनी गंभीर है अबतक इस बात की कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है.

बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान रोहित के पैर में लगी बॉल
बता दें, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित के पैर में बॉल लगने से वो चोटिल हो गए. दरअसल, बैटिंग प्रैक्टिस के वक्त एक फास्ट बॉलर की गेंद उनके घुटने के पास लगी. इसके बाद 3-4 मिनट के लिए ट्रेनिंग को रोक दिया गया, लेकिन थोड़ी देर के बाद प्रैक्टिस दोबारा शुरू कर दी और रोहित ने 10-12 गेंदें खेलीं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This