पेरेंट्स मीटिंग में नहीं पहुंचा पति, पत्नी ने की जमकर कुटाई; जानिए फिर क्या हुआ

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Meerut News: मेरठ से एक पति पत्नी का ऐसा विवाद सामने आया है लोगों को काफी परेशान कर रहा है. यहां पर पत्नी ने पति को बेटे के स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग में जाने के लिए कहा. पति मीटिंग में नहीं पहुंचा. पेरेंट मीटिंग में ना पहुंचना पति के लिए हानिकारक साबित हुआ. पति ने पत्नी की बात नहीं मानी और दोनों के बीच महाभारत शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया.

विस्तार से समझिए
दरअसल, पूरा मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर का है. यहां पर रहने वाले दंपति के बीच बेटे के पैरेंट मीटिंग में ना जाने को लेकर विवाद हो गया. पत्नी ने अपने पति से कहा था कि वो बेटे के पैरेंट मीटिंग में चला जाए. हालांकि पत्नी के कहने के बाद भी पति बेटे के स्कूल नहीं पहुंच सका, जिसके बाद दंपति के बीच नोंक झोंक हुई. पत्नी ने पति को पीट दिया. जिसके बाद मामला थाने पहुंचा. पुलिस ने दोनों को पहले समझाया और सुलह कराई.

सेना का जवान है पति
मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फाजलपुर में रहता है. व्यक्ति सेना में जवान है और वर्तमान में उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है. जवान 1 महीने की छुट्टी पर घर आया था. पांच दिन पहले उसके बेटे के स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग थी, जहां पर जाने के लिए पत्नी ने उससे कहा.

दंपति के बीच झगड़ा
बेटे के स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग में जाने के लिए पत्नी ने पति से कहा. पति ने मना करते हुए कहा कि वो नहीं जाएगा. इस बात पर पत्नी और पति के बीच झगड़ा हुआ. बात गाली-गलौज तक पहुंच गई. झगड़ा के कारण पति पत्नी दोनों में मीटिंग में कोई नहीं गया, जिस वजह से दंपति में फिर से झगड़ा शुरू हो गया. गाली-गलौज के साथ जूतम-पैजार भी हो गई. झगड़ा होने की स्थिति में पड़ोसियों ने दोनों को अलग किया.

पत्नी ने की थाने में शिकायत
आपको बता दें कि इस मामले में पत्नी महिला थाने पहुंची और शिकायत की. महिला पुलिसकर्मी ने दोनों को झगड़ा ना करने और बच्चों की परवरिश पर ध्यान देने की बात कही. वहीं, नसीहत के साथ पुलिस ने दोनों को थाने से वापस घर भेजा.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This