Sensex Closing Bell: सोमवार को कैसे बंद हुआ शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल  

Must Read

Stock Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई. बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 116 अंक की गिरावट लेकर क्‍लोज हुआ. इजराइल-हमास युद्ध की बढ़ती चिंताओं से मार्केट में गिरावट देखने को मिली. सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) की कमजारे शुरुआत हुई थी.

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 66,039 अंक तक फिसल गया था. हालांकि, बाद में रिकवरी करते हुए सेंसेक्स 115.81 या 0.17 फीसदी की गिरावट लेकर 66,166.93 अंक पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 19.30 अंक या 0.1 फीसदी गिरावट के साथ 19,731.75 लेवल पर क्‍लोज हुआ.

बाजार में गिरावट आने की वजह

एक्सपर्ट्स की मानें तो  इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के वजह से पैदा हुआ भूराजनीतिक तनाव शेयर बाजार की धारणा को कमजोर कर रहा है. इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और कंपनियों की दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले इन्‍वेस्‍टर्स सतर्क रुख अपना रहे हैं. इस बीच ग्‍लोबल तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत गिरकर 90.54 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

आज के टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल नेस्ले इंडिया के शेयर में सबसे ज्यादा  गिरावट दिखी. इसके शेयर में 1.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही टीसीएस, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, एचडीएफ़सी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में क्‍लोज  हुए.

आज के टॉप गेनर्स वहीं दूसरी ओर, जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर सबसे ज्यादा मुनाफे में रहा. इसका शेयर 1.71 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ. साथ टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, आईटीसी, टाइटन और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान में रहे.  एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) शुक्रवार को खरीदार थे. उन्होंने 317.01 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This