Noida: लिफ्ट में डॉग ले जाने पर हुआ विवाद, रिटायर्ड IAS ने दंपती को जड़ा थप्‍पड़

Must Read

Noida: यूपी के नोएडा में एक बार फिर लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर विवाद सामने आया है. इस बार रिटायर्ड आईएएस और दंपती के बीच मारपीट भी हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं. इस वीडियों में स्‍पष्‍ट रूप से दिख रहा है कि पहले महिला और रिटायर्ड आईएएस के बीच हाथापाई होती है और फिर महिला का पति रिटायर्ड आईएएस से मारपीट करने लगता है. बता दें कि यह घटना नोएडा के सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरिएट सोसाइटी की है. हालंकि, इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है.

क्‍या है मामला

जानकारी के मुताबिक, Noida सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरिएट सोसाइटी की एक महिला अपने साथ कुत्ते को लिफ्ट में ले जाना चाहती थी. लेकिन रिटायर्ड आईएएस इसका विरोध कर रहे थे. वो कुत्‍ते को लेकर जाने से मना कर रहे थे और इसी बात को लेकर उन दोनों के बीच बहस शुरू हो गया. इसके बाद जैसे ही आईएएस ने अपना फोन निकाला महिला ने उसका फोन छिन लिया, जिसके बाद विवाद और भी बढ़ गया. इसी दौरान रिटायर्ड आईएएस ने महिला को थप्‍पड़ मार दिया.

रिटायर्ड आईएएस और दंपती में हाथापाई

फिर दोनों के बीच हाथापाई होने लगा और वहां पर आस-पास के लोग एकत्रित होने लगे. इसी दौरान वहां महिला का पति भी वहां आ गया और फिर महिला अपने पति कि साथ मिलकर आईएएस का थप्‍पड़ मारने लगी. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम पहुंची और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अलावा सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया. जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हाथापाई के फुटेज पाए गए. हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने इस मामले में लिखित समझौता कर लिया.

ये भी पढ़े:-X Monetization: Elon Musk का बड़ा ऐलान! X पर गलत जानकारी पड़ेगा भारी, पढ़े डिटेल

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This