‘केवल छीनना और लूटना जानता है कांग्रेस का पंजा’, बैतूल में गरजे पीएम मोदी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश में चुनावी तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही राज्य में प्रचार अभियान जोर पकड़ते जा रहा है. आगामी शुक्रवार को मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इससे पहले तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए हैं. राज्य के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में जाकर दिग्गज लोगों को साधने की कोशिश कर रहे हैं.

आज पीएम नरेंद्र मोदी भी मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे. यहां पर उन्होंने बैतूल जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

यह भी पढ़ें- MP Chunav: जहां जहां आई कांग्रेस, वहां आई तबाही, पीएम मोदी ने बड़वानी से साधा विपक्ष पर निशाना

कांग्रेस के नेताओं के दांवों की पोल खुल रही है
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने एमपी के बैतूल से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “साधु महात्माओं के पास डोरे-धागे के लिए जा रहे हैं कि कुछ नसीब खुल जाए और कांग्रेस के कुछ पुराने नेता कहीं नजर ही नहीं आ रहे हैं. कांग्रेस के कई नेताओं का बाहर निकलने का मन नहीं करता है. कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठ वायदे एक पल भी नहीं टिक सकते हैं.” आगे उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे 17 नवंबर की तारीख नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं के दांवों की पोल खुलती जा रही है. आज हमें पूरे MP से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मानकर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- गोरखपुर और वाराणसी के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी, देवरिया और मऊ में होगा ठहराव!

डबल रफ्तार देने का चुनाव
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव अभियान अब अपने आखिरी मोड़ पर है. कल शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा, “ये चुनाव है मध्य प्रदेश के विकास को डबल रफ्तार देने का है.ये चुनाव है कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार को फिर कभी मध्य प्रदेश की तिजोरी पर हाथ न लगाने देने का है. कांग्रेस का पंजा छिनना जानता है, लूटना जानता है. आपका तो अनुभव है जहां जहां कांग्रेस आई, तबाही लाई.” पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है, वो कभी पूरा नहीं करती है. पिछली बार कर्ज़ माफी का वादा सरकार बनने के 1.5 साल बाद तक भी पूरा नहीं कर पाए. लूटने में ही पड़े रहे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This