नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी टैक्सी खाई में गिरी, कई के मौत की आशंका

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. दरअसल, शुक्रवार को नैनीताल दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां पर एक टैक्सी के खाई में गिरने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 7 से 8 लोगों की मौत हो सकती है.

हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं, 2 से 3 लोगों के घायल होने की जानकारी भी है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू का काम शुरू किया. घटनास्थल के लिए प्रशासन की टीम रवाना हो गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एक् टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में से अभी तक 9 यात्री मिले हैं. जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका लग रही है. वहीं, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे में तीन महिलाओं, एक बच्चे और तीन पुरुष मृत अवस्था लग रहे हैं. हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन तेज गति से चल रहा था, जिस वजह से वो अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा होगा.

Note: ये खबर अभी अभी आई ब्रेक हुई है, जानकारी अपडेट की जा रही है.

Latest News

दिल्ली में PM मोदी के दशहरा कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट, 2,500 जवान तैनात, SWAT कमांडो भी संभालेंगे मोर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 20 अक्टूबर की शाम को पूर्वी दिल्ली के IP एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड...

More Articles Like This