Coconut Oil Benefits: सर्दियों में चेहरे पर लगाएं ये तेल, मलाइका जैसी मिलेगी ग्लोइंग और खूबसूरत स्कीन

Must Read

Coconut Oil Benefits in Winter: सर्दियों की शुरूआत होते ही स्किन बेजान सी दिखने लगती है. ज्यादातर लोग स्कीन को हाइड्रेट रखने के लिए केमिकल मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं. फिर भी ठंडी हवाओं के कारण त्वचा का रूखापन कम नहीं होता है. इसलिए सर्दी में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए आप नारियल तेल (Coconut Oil Benefits) का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये तेल चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में काफी फायदेमंद है. आइए जानते हैं कि चेहरे पर नारियल तेल लगाने से क्या फायदे मिलते हैं.

जानिए नारियल तेल लगाने के फायदे

ड्राई स्किन से मिलेगा छुटकारा
सर्दी के मौसम में स्किन पर अत्याधिक रूखापन बढ़ने लगता है. इस वजह से चेहरा बेजान सा दिखने लगता है. ऐसे में आप ड्राईनेस की समस्या दूर करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप रोजाना 1 मिनट तक चेहरे पर नारियल तेल से मसाज करें. इससे आपकी स्किन खूबसूरत और पहले से भी ज्यादा चमकदार नजर आएगी.

दाग-धब्बे होंगे दूर
आपको बता दें कि नारियल के तेल में दाग-धब्बों को दूर करने का गुण पाया जाता है. इसलिए नियमित तौर पर रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल से मसाज करें. इससे एक्ने की समस्या आसानी से दूर हो जाती हैं. साथ ही चेहरे पर भी निखार आता है.

टैनिंग की समस्या होगी दूर
ज्यादातर लोगों की खूबसूरती सनबर्न की वजह से चली जाती है. ऐसे में आप इस समस्या से निजात पाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं. इसके लिए नहाने से 10-15 मिनट पहले चेहरे पर लगाकर अच्छे से मसाज करें. ऐसा करने से आपकी टैनिंग की समस्या दूर हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Beauty Tips: इस नवंबर आपकी भी है शादी? अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे, चांद जैसा चमकेगा चेहरा 

झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा
दरअसल, नारियल तेल में एंटी एजिंद गुण भी पाए जाते हैं. कई बॉलिवुड एक्ट्रेसेज अपनी उम्र का असर कम करने के लिए फेस सीरम की तरह नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं. अगर आप भी ऐसा करें, तो बिना एक रूपए खर्च किए चेहरे पर कसावट और गुलाबी निखार आ जाएगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी, विधि, तरीक़ों पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This