जोडों के दर्द से हैं परेशान! अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Must Read

Joint Pain Home Remedies: सर्दियों के दस्तक देते ही जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ने लगती है. बढ़ती उम्र के साथ-साथ खराब लाइफस्टाइल इस दिक्कत का मुख्य कारण बन रही है. बदलते मौसम में लोगों को मांसपेशियों में ऐंठन का सामना करना पड़ता है. इस दर्द से निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाईयों का सेवन करने लगते हैं. जो नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं, जिन्हें आजमाकर (Joint Pain Home Remedies) आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं.

इन घरेलू नुस्खे को आजमाएं

लोबान का तेल
जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए लोबान का तेल आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. इस तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. नियमित घुटने में इस तेल से मालिश करें. ये ज्वाइंट पेन को कम करने के साथ ही आर्थराइटिस की समस्या को भी दूर करेगा.

यूकेलिप्टस का तेल
यूकेलिप्टस का तेल ज्वाइंट पेन से राहत पाने का कारगर उपाय है. बादाम के तेल के साथ यूकेलिप्टस तेल की कुछ बूंदे मिलाकर, घुटनों की मालिश करें. ये जोड़ों का दर्द और गठिया को कम करने में सहायक है.

ये भी पढ़ें- Water chestnut: सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है ये फल, डाइट में जरूर करें शामिल, मिलेंगे जबरदस्‍त फायदे

अदरक पानी
घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए सर्दियों में रोजाना अदरक पानी का इस्तेमाल करें. इस तैयार करने के लिए सबसे पहले अदरक को उबाल लें. अब उसी पानी से घुटनों की मालिश करें.

हल्दी
हर किचन में मौजूद हल्दी घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए कारगर उपाय है. रोजाना घुटनों पर हल्दी का पेस्ट तैयार करके मालिश करें. इससे आपका दर्द तुरंत कम हो जाएगा.

हॉट वॉटर बैग
सर्दियों में जोड़ों में जकड़न पैदा हो जाती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हॉट वॉटर बैग की सहायता से घुटने की सिंकाई कर सकते हैं. इस उपाय से भी दर्द तुरंत कम होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी, विधि, तरीक़ों पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This