रेलवे स्टेशन या ट्रेनों में मिलता है MRP से अधिक मूल्‍यों पर सामान, यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Must Read

Indian Railways: देश में हर सामान का एक मूल्‍य निर्धारित होता है. ऐसे में यदि कोई व्यक्ति मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) से ज्‍यादा कीमतों पर कोई सामान बेचता है तो यह कानूनी अपराध माना जाता है. ऐसे मामले अक्‍सर रेलवे स्‍टेशनों पर देखने को मिलते है. स्‍टेशन पर यात्रियों को गाड़ी पकड़ने की जल्दबाजी रहती है, जिसका वहां पर समान बेचने वाले फायदा उठा लेते है.

रेलवे स्टेशनों पर या ट्रेन में अक्सर यात्रियों की ये शिकायत रहती है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर मौजूद फूड स्टॉल या खाने-पीने की दूकान पर एमआरपी से अधिक मूल्‍य पर सामानों को बेचा जाता है. वहीं कभी कभी तो ऐसा होता है कि यात्री ट्रेन पकड़के के लिए तेजी में रहते है. ऐसे में ऐसे में फूड स्टॉल वाले उन्‍हें ज्यादा किमतों में समान दे देते है. अगर आपको भी किसी ट्रेन या स्टेशन पर कोई एमआरपी से अधिक मूल्य पर सामान बेचता है तो आप उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते है. जिसके बाद उनके उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Indian Railways: यहां कर सकते है शिकायत

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को उनसे जुड़ी हर समस्या के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है. इसके याथ ही यात्री की सुविधा के लिए ‘रेल मदद’ नामक ऐप भी लॉन्‍च किया गया है. जिसे आप अपने फोन में डाउनलोड करके इसके माध्‍यम से शिकायत कर सकते हैं.

हम अक्सर सोचते हैं कि शिकायत करके भी क्या फायदा. सरकारी कामों में शिकायत करने पर भी उसका प्रभाव देर से होता है. लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं है. रेलवे मदद पर या 139 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने पर तत्वरित कार्रवाई की जाती है और आपको समाधान मिलता है. यदि आप इस ऐप या हेल्पलाइन नंबर को कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाते है तो कुछ ही मि‍नटों में आपके शिकायत के अनुरुप कार्यवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े:-ऐसा क्या हुआ जो बीच ट्रैक पर ट्रेन खड़ी कर चले गए चालक और गार्ड, ढाई हजार यात्री परेशान

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This