Vastu Tips for Home: घर बनवाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना जीवन भर रहेंगे परेशान

Must Read

Vastu Tips for Home: हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का आलिशान घर हो. लोग अपने घर को खुद के हिसाब से सजाते हैं. वास्तव में जितनी सुख-शांति अपने घर में मिलती है उतनी कहीं और नहीं, लेकिन अगर आपका घर वास्तु के अनुसार नहीं बना है तो, जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वास्तु शास्त्र में (Vastu Shastra for Home) घर को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन ना करने से नुकसान या कष्‍ट झेलना पड़ सकता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि घर बनवाते समय किन बातों का विषेश ध्यान रखना चाहिए…

घर बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

बेडरूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बेडरूम को हमेशा दक्षिण (South Direction) दिशा में ही बनवाना चाहिए. इस बात का विषेश ध्यान रखें कि सोते वक्त अपना सिर पूर्व दिशा की ओर करके सोएं या फिर आप दक्षिण की ओर भी सिर करके सो सकते हैं.

स्टडी रूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्टडी रूम हमेशा नैऋत्य दिशा के मध्य यानी दक्षिण पश्चिमी के मध्य (South West) बनवाना शुभ होता है. इस दिशा में बनवाने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है. अगर यहां जगह नहीं है तो आप स्टडी रूम उत्तर दिशा में भी बनवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Ameer Banne ke Totke: 5 रुपये के सिक्के से चमक जाएगी किस्मत, रातों रात हो जाएंगे अमीर

बाथरूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का बाथरूम पूर्व दिशा (East Direction) में बनवाना चाहिए. ध्यान रहे कि पानी का निकास उत्तर पूर्व (North East) दिशा में होना चाहिए. इसके अलावा गीजर के लिए दक्षिण पूर्व (South East) दिशा उत्तम मानी जाती है.

डाइनिंग रूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन कक्ष यानी डाइनिंग रूम के लिए पश्चिम दिशा (West direction) सबसे उत्तम मानी गई है.

स्टोर रूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्टोर रूम उत्तर और पूर्व (North East) के मध्य में बनवाना चाहिए. ध्यान रहे कि कभी भी उसमें ज्यादा सामान ना रखें. पूरे घर की सफाई के साथ-साथ स्टोर रूम की भी सफाई करते रहें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This