Ramlala Pran Pratistha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र भेजना शुरू, जानिए किसे भेजा जा रहा कार्ड

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ramlala Pran Pratistha: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत देशभर के करीब चार हजार से अधिक साधु-संत शामिल होंगे. इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से साधु-संतों को निमंत्रण पत्र भेजा जाना शुरू हो गया है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा अलग-अलग संप्रदाय से जुड़े साधु संतों को भेजे जा रहे हैं. इस निमंत्रण पत्र में देश के कोने-कोने से संतों को अयोध्या आऩे और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने की जानकारी दी गई है. निमंत्रण पत्र के अंत में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव, चंपत राय के दस्तखत भी हैं. आइए जानते हैं पत्र में क्या लिखा है.

जानिए क्या लिखा है पत्र में
आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र में लिखा है- आपको विदित ही है कि लंबे संघर्ष के पश्चात श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है. पौष, शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार, 22 जनवरी 2024, गर्भगृह में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. हमारी प्रबल इच्छा है कि आप इस पुनीत अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहकर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने और महान ऐतिहासिक दिन की गरिमा बढ़ाएं. निवेदन है कि 21 जनवरी के पूर्व अयोध्या पधारने की योजना बनाएं. जितना शीघ्र अयोध्या आएंगे, उतनी ही आपको सुविधा होगा. विलंब से आने पर परेशानियों का का सामना करना पड़ सकता है. 23 जनवरी 2024 के पश्चात ही वापस जाने की योजना बनाएं.

ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope: इन राशि वालों के लिए वरदान से कम नहीं है दिसंबर का महीना, जानिए राशिफल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This