Telangana News: तेलंगाना के पूर्व DGP का निलंबन चुनाव आयोग ने किया रद्द, जानें क्यों हुई थी कार्रवाई!

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana News: तेलंगाना के पूर्व डीजीपी अंजनी कुमार के निलंबन को भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से रद्द कर दिया गया है. अंजनी कुमार (Anjani Kumar) को मतगणना के दौरान सीएम ए. रेवंत रेड्डी (A. Revanth Reddy) से मुलाकात के लिए निलंबित किया गया था. अंजनी कुमार को आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया था. अंजनी कुमार के निलंबन के बाद, एसीबी के महानिदेशक रवि गुप्ता को डीजीपी नियुक्त किया गया. अंजनी कुमार द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के बाद चुनाव आयोग ने निलंबन हटा दिया, जिसमें उन्होंने कहा, उन्होंने जानबूझकर MCC का उल्लंघन नहीं किया है.

भविष्य में गलती न दोहराने का दिया आश्वासन

चुनाव पैनल को आईपीसी अधिकारी ने बताया, वह रेवंत रेड्डी के अनुरोध पर उनके घर गए थे. कथित तौर पर उन्होंने चुनाव आयोग को आश्वासन दिया कि भविष्य में गलती दोहराई नहीं जाएगी. 3 दिसंबर को ईसीआई ने मुख्य सचिव को अंजनी कुमार को निलंबित करने और अगले वरिष्ठतम योग्य अधिकारी को डीजीपी का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया था. यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ कि अंजनी कुमार को डीजीपी के रूप में बहाल किया जाएगा या रवि गुप्ता इस पद पर अभी भी बने रहेंगे.

ये भी पढ़े: Kangna Ranaut: “जो बीते 70 साल में नहीं हुआ”, हिमाचल में आयोजित सोशल मीडिया मीट में बोलीं एक्ट्रेस कंगना रनौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This