Stock Market: शेयर बाजार में बढ़त बरकरार, जानें सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: ग्‍लोबल मार्केट के मिले शानदार संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) एक बार फिर बढ़त के साथ खुला. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन BSE सेंसेक्स (Sensex) में 300 अंकों की बढ़त देखने को मिली. दूसरी तरफ, NSE निफ्टी (Nifty) भी 21,250 के पार पहुंच गया.

सुबह नौ बजकर 44 मिनट पर सेंसेक्स 165.40 यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70,701.76 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. निफ्टी 58.15 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,240.85 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा. शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.30 के लेवल पर सपाट ढंग से ट्रेड करता दिखा.

ये भी पढ़ें :- “2024 में नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनने का प्रयास जारी रखेगा भारत”, जॉन टी चैंबर्स ने की कई भविष्यवाणी

आईटी और मेटल सेक्टर के शयरों में दिखी चौतरफा खरीदारी

शेयर बाजार में IT और मेटल स्टॉक्स में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. एनएसई निफ्टी में हिंडाल्को और इंफोसिस 2 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स रूप में ट्रेड करते दिखे. जबकि एचडीएफसी टॉप लूजर के रूप में ट्रेड करते दिखा. बता दें कि इससे पहले वीरवार को सेंसेक्स (Sensex) 929 अंकों की उछाल के साथ 70,514 के लेवल पर बंद हुआ था.

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

बीते कई दिनों से घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है. वैश्विक बाजार से आज मिल रहे संकेतों के मुताबिक, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी घरेलू बाजार में हरियाली रहेगी. सुबह 7:30 बजे से निफ्टी हरे निशान में कारोबार करता दिखा. इस बीच, एशिया में, ASX 200, Nikkei, Kospi और हैंग सेंग 0.9 प्रतिशत से 1.27 प्रतिशत के दायरे में कारोबार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो राजस्थान में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This