Tech News: किफायती प्राइस रेंज में Motorola ने लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tech News: Motorola ने हाल ही में किफायती प्राइस रेंज में एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है. आपको बता दें कि Motorola के इस फोन को चाइनीज बाजार में लॉन्‍च किया गया है. कंपनी इसे जल्द ही यूरोपियन बाजार में भी पेश करने वाली है. इसमें क्या स्पेसिफिकेशन्स और फीचर मिलते हैं. आइए जानते हैं…

क्‍या है स्मार्टफोन की कीमत?
चाइनीज मार्केट में लॉन्च किए गए Moto G34 5G में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज स्टोरेज प्रदान की गई है. इसकी कीमत 140 डॉलर यानी लगभग 11,950 रुपये रखी गई है. इस स्‍मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Star Black और Sea Blue में लॉन्‍च किया गया है.

Moto G34 5G के स्पेसिफिकेशन
Display– Moto G34 5G में 6.5 इंच की Oled डिस्प्ले एचडी प्लस रेजॉल्यूशन के साथ दी गई है. यह फोन 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.
प्रोसेसर– Moto G34 5G Snapdragon 695 प्रोसेसर पर संचालित होता है. इस फोन में 8 GB LPDDR4x रैम और 8 जीबी वर्चुअल रैम दिया गया है.
स्टोरेज– 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है और एसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है.
ओएस– Moto G34 5G 54 MYUI 6.0 पर आधारित एंड्रॉइड 14 पर रन करता है. इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट दिया गया है.

कैमरा और बैटरी की डिटेल
Moto G34 5G 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को स्‍पोर्ट करता है. इस फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है.
Moto G34 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है.
सेल्फी के लिए Moto G34 5G में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़े: Alert: एक झटके में हैक हो सकता है आपका iPhone, तुरंत डि‍लीट करें थर्ड पार्टी कीबोर्ड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This