‘भारत न्याय यात्रा’ पर बीजेपी का निशाना, अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस का कनेक्शन टुकड़े-टुकड़े गैंग से 

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Bharat Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस एक बार फिर से देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा पर निकलने वाली है. कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई तक चलेगी. इस यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी 2024 से शुरू होगी और 20 मार्च तक चलेगी. ये यात्रा 6,200 किलोमीटर की होगी. इस यात्रा के शुरू होने से पहले ही बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस का कनेक्शन टुकड़े-टुकड़े गैंग और सिख दंगों से बता दिया है. आइए आपको बताते हैं.

इनके शासन में हुए थे सिख दंगे

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को लेकर कहा, “जिनकी पार्टी में टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के सदस्य शामिल हैं, जो लोग भारत को क्षेत्रों और धर्मों में बांटने का काम करते हैं – वे क्या न्याय देंगे? जिनके शासन में 1984 के दंगे हुए वे क्या न्याय देंगे? सिख विरोधी दंगों की एसआईटी जांच पीएम मोदी की सरकार ने शुरू की थी. जनता भी इनके असली चेहरे से वाकिफ है.”
गिरिराज सिंह ने कसा तंज 
कांग्रेस की आने वाले साल में होने वाली भारत न्याय यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वो जो भी यात्रा निकालना चाहें निकाल सकते हैं. जब उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, तो वे सभी चुनाव हार गए. देखते हैं वे भारत न्याय यात्रा के बाद क्या हारते हैं. राम मंदिर भारत की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है. पूरा देश 22 जनवरी, 2024 को प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी कर रहा है. देश उत्सव के उत्साह में होगा.
62,00 KM होगी यात्रा 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के इंफाल से भारत न्याय यात्रा की शुरूआत करेंगे. यह यात्रा देश के 14 राज्यों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. इस बार यात्रा का माध्यम बस और पैदल यात्रा मार्ग होगा. इस यात्रा में मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं.
Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This