Stock Market: ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, जानिए किस लेवल पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के ऑल टाइम हाई पर पहुंचने का सिलसिला मंथली एक्सपायरी के दिन भी जारी रहा. ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच व्यापक खरीदारी के कारण लगातार पांचवें सत्र में घरेलू शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 371.95 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. आज सेंसेक्‍स 72,410.38 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स में आज 72,137.45 और 72,484.34 के रेंज में ट्रेड हुआ.

वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 123.95 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त हुई. निफ्टी दिन के अंत में 21,778.70 अंक पर क्‍लोज हुआ. निफ्टी में आज 21,678.00 और 21,801.45 के रेंज में ट्रेड हुआ.

IT सेक्टर के शेयरों में बिकवाली

आज के कारोबारी सेशन के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में देखा गया. वहीं IT सेक्टर के शेयरों में इस दौरान बिकवाली दिखी. इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 701 अंकों की उछाल के साथ फर्स्‍ट टाइम 72,038 के लेवल पर पहुंचा था.

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, निवेशक जिस तरह से लगातार जोखिम उठा रहे हैं वह भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि का संकेत देती है. इसके अतिरिक्त, अमेरिका में दरों में कटौती की उम्मीद से विदेशी पूंजी प्रवाह में बढ़ोत्‍तरी हुई है और अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में गिरावट आई है, जिससे तेजी को और बल मिला है.

ये भी पढ़ें :- CG Board Time Table 2024: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिए कब कौन सा एग्जाम

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This