Stock Market: शेयर बाजार की अच्छी क्लोजिंग, 272 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बढ़त के साथ बंद हुए. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (Reliance Industries), आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचसीएलटेक जैसी इंडेक्स की हैवी वेट कंपनियों के शेयर में तेजी से बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ.

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 71,383.20 अंक पर लगभग सपाट ओपेन हुआ था. कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 71,733.84 के उच्च और 71,110.98 के निचले लेवल तक गया. दिन के अंत में सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत यानी 271.50 अंक की बढ़त के साथ 71,657.71 के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.34 प्रतिशत यानी 73.85 अंक के बढ़त के साथ 21,618.70 के लेवल पर बंद हुआ. व्यापक इंडेक्स भी पॉजिटिव हो गए और दोनों बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप क्रमशः 0.2 फीसदी और 0.3 फीसदी चढ़कर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- Optical Illusion: तस्‍वीर में छिपे भालू को ढूंढने में छूट जाएगा पसीना, क्या आप 6 सेकेंड में पूरा कर पाएंगे चैलेंज?

आज के Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस के शेयर में सबसे ज्यादा 2.69 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई. RIL का शेयर आज 2649.95 के लेवल पर बंद हुआ. साथ ही HCL Tech, आईसीआईसीआई बैंक, Tata Motors, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, TCS, टेक महिंद्र और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

आज के Top Losers

दूसरी ओर, एनटीपीसी का शेयर सबसे ज्यादा 2.03 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ. इसके अलावा पावर ग्रिड, अल्ट्रा सीमेंट, एक्सिस बैंक सहित 16 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे.

एक्सपर्ट्स का क्या अनुमान ?

एक्सपर्ट्स की मानें तो शेयर बाजार में फिलहाल कोई स्पष्ट रुझान नहीं है. उनका अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में बाजार की चाल कंपनियों की ओर से जारी होने वाले चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों पर निर्भर करेगी.

ये भी पढ़ें :- Bharat Nyay Yatra: मणिपुर में ‘न्याय यात्रा’ को न‍हीं मिली अनुमति, अब क्या है राहुल गांधी का प्लान?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This