Loban Ke Upay: लोबान जलाने से दूर हो सकती है हर बाधा, आर्थिक तंगी से भी मिलेगी मुक्ति!

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Loban Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र की माने तो घर में लोबान जलाने से व्यक्ति को पैसों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. इतना ही नहीं, घर में लोबान जलाने से नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं. आइए जानते हैं घर में लोबान जलाने के क्या-क्या लाभ हैं.

बनी रहेगी सुख-शांति
ज्योतिष शास्त्र की माने तो यदि किसी व्यक्ति के घर में नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त हो गई है, तो ऐसे में उसे घर में लोबान जलाने से काफी लाभ मिल सकता है. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

करियर में मिलेगी तरक्की
आप अगर लोबान में गुड़ व गोबर का कंडा डालकर जलाते हैं, तो इससे आपके कार्यक्षेत्र में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है, जिससे व्यक्ति के लिए सफलता के रास्ते खुलते हैं. साथ ही इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है.

मिलता है शनि दोष से छुटकारा
मान्य ता यह भी है कि घर में लोबान जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जातक को कुंडली में शनि दोष की समस्या से छुटकारा मिल जाता है.

बुरी नजर के उपाय
आपके घर में यदि किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है, तो इसके लिए लोबान में सरसों का तेल, गूगल व घी मिलाकर जलाएं. ऐसा आपको लगातार 11 दिनों तक करना है. इससे बुरी नजर के प्रभाव से राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़े: Health Tips: सर्दियों में करें इन फलों का सेवन, मिलेगी भरपूर एनर्जी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This