‘स्वामी विवेकानंद से लेनी चाहिए राष्ट्र हेतु समर्पित रहने की प्रेरणा.., बोले सांसद मनोज तिवारी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है. इस कार्यक्रम के माध्यम से बीजेपी के कार्यकर्ता लाभकारी योजनाओं के लाभान्वितों से बात कर रहे हैं और उनका अनुभव जानने की कोशिश कर रहे हैंं. इस कड़ी में कई बार पीएम मोदी भी लाभान्वितों से बात कर चुके हैं.

वहीं, आज दिल्ली के भजनपुरा मण्डल के पांचवा पुस्ता पर ‘युवा दिवसट के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का विशाल शिविर लगाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए. इस कार्यक्रम में विधायक अजय महावर, डी एम अरुण मिश्रा, एस डी एम शरत कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष पूनम चौहान आदि ने भी शिरकत की.

युवा दिवस के अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा आदि वितरित किए. मनोज तिवारी ने वहां उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत के लक्ष्य की शपथ भी दिलवाई.

इस कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज युवा दिवस पर हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से राष्ट्र हेतु समर्पित रहने की प्रेरणा लेनी है. डी एम अरुण मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के शिविर विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Yogi Adityanath: अयोध्या होगा दुनिया का सबसे भव्य टूरिस्ट स्पॉटः CM योगी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This