Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में प्रवेश को लेकर एंट्री एडवाइजरी जारी, जान लें प्रवेश को लेकर क्या हैं नियम?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है. देश-विदेश से हजारों लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले हैं, जिसकी जोरो-शोरो से तैयारियां चल रही हैं. राम मंदिर में प्रवेश को लेकर एंट्री एडवाइजरी जारी कर दी गई है, आप भी अगर रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं, तो आपको इन बातों का खास रखना होगा ध्यान, वरना आपको बिना दर्शन के ही लौटना पड़ेगा.

नहीं ले जा सकते खाने की चीज़ें
मंदिर परिसर में खाने-पीने की चीज़ों को साथ नहीं ले जा सकते. फिर चाहे वह घर का बना हो या बाहर का पैक्ड फूड ही क्यों न हो.

बेल्ट-जूते को लेकर नियम
प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में बेल्ट और जूते पहनकर भी जाने पर एंट्री नहीं मिलेगी. साथ ही पर्स भी मंदिर के अंदर नहीं ले जा सकते.

इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस
प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आप अपने साथ नहीं ले जा सकते है. मोबाइल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक वॉच, ईयरफोन, लैपटॉप या कैमरा ये सारी चीज़ें बैन हैं.

पूजा थाली न लें
मंदिर में आप पूजा सामग्री और थाली भी नहीं ले जा सकते हैं. क्योंकि इस दौरान पूजा करने की अनुमति नहीं होगी.

कपड़ों को लेकर नियम
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भारतीय ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर जाने वालों को प्रवेश करने की अनुमती होगी. हालांकि, मंदिर परिसर की ओर से कोई खास ड्रेस कोड नहीं बताया गया है, लेकिन भारतीय पारंपरिक परिधान पहनने वालों को तवज्जों दी जाएगी.

निमंत्रण पत्र वालों को ही मिलेगी एंट्री
सबसे जरूरी बात कि 22 जनवरी को वही लोग प्राण-प्रतिष्ठात कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिन्हें इस आयोजन के लिए निमंत्रण पत्र मिला है. जबरदस्ती एंट्री करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.

ये भी पढ़े: Ayodhya: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पैदल ही ओरछा से अयोध्या जा रहे ये योगी, जानिए

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This