Varanasi News: सांसद बृजभूषण और संजय सिंह को जान से मारने की धमकी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanasi News: भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड कबीर नगर इलाके में रहने वाले भारतीय कुश्ती संघ के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. फोन करने वाले ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की भी हत्या की धमकी संजय सिंह बबलू को दी है. मामले को लेकर वाराणसी के कबीर नगर, दुर्गाकुंड निवासी संजय सिंह बबलू की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

संजय सिंह बबलू ने पुलिस को बताया
संजय सिंह बबलू ने पुलिस को बताया कि बीते 12 जनवरी की रात एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर दो बार कॉल आई. नंबर अनजान होने के कारण उन्होंने कॉल नहीं रिसीव की. 13 जनवरी को उसी नंबर से फिर फोन आने लगा.

तीसरी बार में उन्होंने कॉल रिसीव कर पूछा कि क्या बात है. इस पर कॉल करने वाले ने कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उन्हें गाली देते हुए दोनों को जान से मारने की धमकी दी. इस पर उन्होंने डर के मारे फोन काट दिया. मगर, उस नंबर से लगातार फोन आ रहा है, इससे वह और उनका पूरा परिवार भयभीत हैं.

संजय सिंह की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार मिश्र को सौंपी गई है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: ‘अंगना पधारो महारानी…’, मां दुर्गा के चरणों में बैठकर गाएं ये खूबसूरत भजन

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो चुकी है. जिसका समापन 20 अक्टूबर को होगा. भक्त...

More Articles Like This