Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद ने लगाया झाड़ू, बोले- बढ़ता रहेगा अभियान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के बालकेश्वर हनुमान मंदिर में साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया.

अभियान में भाजपा के सभी कार्यकर्ता दे रहे हैं योगदान
इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ ग्राम, अयोध्या धाम, जय श्रीराम’ का नारा दिया था और देश के लोगों से स्वच्छता अभियान में भाग लेने की अपील की थी. पीएम मोदी अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले 11 दिन का अनुष्ठान कर रहे हैं और देश के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की है. इस स्वच्छता अभियान में भाजपा के सभी कार्यकर्ता योगदान दे रहे हैं.

डिप्टी सीएम ने कहा
डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए सफाईकर्मियों के पैर धोए थे और मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की थी. यह अभियान आगे बढ़े, इसलिए बालकेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरे पर हैं. जहां वह स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे.

Latest News

Rajouri Weather: राजौरी में आफत की बारिश, उफान पर नदी, लापता हुए सैकड़ों वाहन, प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

Rajouri Weather: जम्मू-कश्मीर में आफत की बारिश हुई है. राजौरी जिले में लगातार मूसलधार बारिश की वजह से बाढ़...

More Articles Like This