Ayodhya Security: अयोध्या में 360-डिग्री सुरक्षा कवरेज, चप्पे-चप्पे पर तैनात यूपी ATS के जवान, देखिए वीडियो

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Security: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. रामलला के इस महाकार्यक्रम में देश-विदेश की जानी मानी हस्तियां शामलि होंगी. इसको लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. यूपी एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) के जवान रामनगरी अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर फैले हुए हैं. जानिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था…

360-डिग्री सुरक्षा कवरेज

दरअसल, 22 जनवरी को जब रामलला भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे. इस दौरान पूरे देश में उत्साह का माहौल रहेगा. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान 22 तारीख को अयोध्या में पीएम मोदी समेत देशभर के तमाम दिग्गज नेता, अभिनेता, उद्योगपति, खिलाड़ी और साधु संत पहुंचने वाले हैं. इससे पहले ही अयोध्या को फुलप्रूफ सुरक्षा घेरे से मजबूत किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश पुलिस अयोध्या में 360-डिग्री सुरक्षा कवरेज देने की तैयारी कर रही है. पूरे अयोध्या शहर की सुरक्षा के लिए AI पर आधारित ड्रोन भी तैनात किए गए हैं. यूपी एटीएस के जवान बाइक आदि पर सवार होकर भी शहर की पहरेदारी कर रहे हैं. वीडियो में देखिए सुरक्षा व्यवस्था..

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This