Video: सोलापुर में किस बात को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, देखिए वीडियो….

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Became Emotional: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के सोलापुर के दौरे पर रहे. यहां पर उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित भी किया. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी भावुक भी हो गए.

दरअसल, आज उन्होंने सोलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी के कुछ लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी. उन्होंने इस दौरान कहा कि आज पीएम आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी सोसाइटी का लोकार्पण हुआ है. मैं आज देखकर आया और मैंने सोचा काश. मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता. देखिए वीडियो….


इस जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि राम भक्ति से भरे इस वातावरण में आज महाराष्ट्र के एक लाख से ज्यादा परिवारों का गृह प्रवेश हो रहा है. महाराष्ट्र के ये एक लाख से अधिक परिवार भी 22 जनवरी को अपने पक्के घर में शाम को राम ज्योति प्रज्वलित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी ने वहां पर आए लोगों से कहा कि सभी लोग मोबाइल की फ्लैस लाइट जलाकर बतांए कि कौन कौन 22 जनवरी को अपने पक्के घर में शाम को राम ज्योति प्रज्वलित करेगा. इस दौरान वहां पर उपस्थित लोगों ने मोबाइल का फ्लैस जलाया.

यह भी पढ़ें: लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपते हुए भावुक हुए पीएम मोदी, राममंदिर को लेकर कही ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This