Stock Market: सोमवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती कारोबार में सपाट ढंग से कारोबार करते दिखे. शेयर बाजार में बैकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से गिरावट देखी गई. हालांकि शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार में हरियाली आ गई.

बाजार में हरियाली लौटी

सोमवार की सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 218.89 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,304.52 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा. वहीं दूसरी तरफ, एनएसई निफ्टी 85.80 अंक यानी 0.39 प्रतिशत मजबूत होकर 21,939.60 के लेवल पर पहुंच गया.

तीन दिनों में 42% तक टूटे पेटीएम के शेयर

शुरुआती कारोबार के दौरान पेटीएम के शेयरों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई. कंपनी के शेयरों में पिछले तीन दिनों में 42 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा चुकी है. इससे निवेशकों को 20,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है. दो दिनों तक लगातार 20 प्रतिशत की गिरावट होने के बाद एक्सचेंज ने कंपनी के शेयरों में गिरावट के लिए 10 प्रतिशत का लोअर सर्किट तय किया है.

डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसला

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा के बाद रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 83.02 रुपये के लेवल पर पहुंच गया. हालांकि फॉरेक्स कारोबारियों के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार की मजबूती और विदेशी पूंजी के आगमन से भारतीय मुद्रा को सपोर्ट मिल रहा है.

चीनी का उत्पादन करने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में चीनी उत्पादन करने वाली कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है. इन कंपनियों के शेयरों में 1 से लेकर 8 प्रतिशत तक की बढ़त आई है. इनमें केएम शुगर मिल्स लिमिटेड 7.42 प्रतिशत, विश्वराज शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड 5.27 प्रतिशत, कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड 4.79 प्रतिशत, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड 4.46 प्रतिशत, उगर शुगर वर्क्स लिमिटेड 3.23 प्रतिशत, सिंभावली शुगर्स लिमिटेड 3.07 प्रतिशत, पोन्नी शुगर्स (इरोड) लिमिटेड 2.33 प्रतिशत, बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड 2.25 प्रतिशत, शक्ति शुगर्स लिमिटेड 1.34 प्रतिशत और डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड 1.32 प्रतिशत बढ़त के साथ टॉप गेनर्स के रूप में ट्रेड करते दिखे.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: उत्‍तराखंड-हिमाचल प्रदेश में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This