‘सोच के साथ कांग्रेस पार्टी भी हो गई आउटडेटेड’, विपक्ष पर खूब बरसे पीएम मोदी, खरगे पर भी कसा तंज

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Speech In Rajya Sabha: पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में भारत की क्षमता, ताकत और उज्ज्वल भविष्य के बारे में बात की. मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद देता हूं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल से आपके सामने चुनौती खड़ी हो गई है कि कांग्रेस 40 का आंकड़ा(लोकसभा चुनाव 2024 में) पार नहीं कर पाएगी. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 सीटें सुरक्षित करने में सक्षम हों.

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे पिछले साल की घटना याद है. हम उस सदन में बैठते थे और देश के पीएम की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती थी. आज भी आप न सुनने के तैयार के साथ आए हैं, लेकिन आप मेरी आवाज नहीं दबा सकते. देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी हुई है. मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं.

पीएम मोदी ने आगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसते हुए कहा कि मैं उस दिन तो नहीं कह सका लेकिन मैं खरगे जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं. मैं उस दिन उनकी बातें बहुत ध्यान से और आनंद से सुन रहा था. लोकसभा में हमें मनोरंजन की जो कमी खल रही थी, वह उन्होंने पूरी कर दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खरगे काफी देर तक राज्यसभा में बोले और मैं सोच रहा था कि उन्हें इतनी देर तक बोलने का मौका कैसे मिला और फिर मुझे एहसास हुआ कि दो विशेष कमांडर वहां नहीं थे तो उन्होंने इसका फायदा उठाया. मुझे लगता है कि खरगे जी ने वो गाना तो सुना ही होगा ‘ऐसा मौका फिर कहा मिलेगा’.

400 सीटों का मिला आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक बात खुशी की रही कि उन्होंने (मल्लिकार्जुन खरगे) जो 400 सीट एनडीए के लिए आशीर्वाद दिया है और आपका आशीर्वाद मेरे सर आंखों पर. मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है. जब सोच ही आउटडेटेड हो गई है, तो इन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है. देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन! हमें खुशी नहीं हो रही बल्कि हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं.”

कांग्रेस ने ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जिस कांग्रेस ने ओबीसी को पूरी तरह से आरक्षण नहीं दिया, कभी सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न देने योग्य नहीं समझा, वह सिर्फ अपने परिवार को ही भारत रत्न देते रहे. वे अब हमें सामाजिक न्याय का उपदेश दे रहे हैं और पाठ पढ़ा रहे हैं. जिनके पास नेता के रूप में कोई गारंटी नहीं है वे मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: PM Modi Live: राष्ट्रपति के अभिभाषण चर्चा पर राज्यसभा में जवाब दे रहें पीएम मोदी, देखिए लाइव

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This