भारत के सम्मान में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर-रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ से जगमग हुआ Burj Khalifa

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार (13 फरवरी) को यूएई पहुंचे थे. आज दौरे का दूसरा दिन है. पहले दिन उन्होंने जायद स्पोर्ट सिटी स्टेडियम में अहलान मोदी इवेंट को संबोधित किया था. वहीं आज (14 फरवरी) पीएम मोदी अबू धाबी में बने BAPS मंदिर का उद्घाटन करेंगे. विश्व सरकार शिखऱ सम्मेलन से पहले बुर्ज खलीफा ‘गेस्ट ऑफ ऑनर– रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ से जगमगा उठा. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर भारत के सम्मान में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर-रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ लिखा गया.

क्राउन प्रिंस ने PM मोदी का किया स्वागत

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल के रूप में काम करते हैं.

विश्व सरकार शिखर सम्मलेन 2024 को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

बता दें , पीएम मोदी क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निमंत्रण पर दुबई में आयोजित होने वाले विश्व सरकार शिखर सम्मलेन 2024 में सम्मानित गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे. पीएम मोदी यहां पर सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे. वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी अबू धाबी में बने यूएई के पहले विशाल हिंदू मंदिर का आज उद्घाटन भी करेंगे. इस मंदिर का निर्माण BAPS ने कराया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This