Entertainment News: ससुर केविन जोनस को Priyanka Chopra ने दी जन्मदिन की बधाई, मालती संग शेयर की तस्वीर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं. प्रियंका चोपड़ा जितनी अच्छी अभिेनेत्री हैं, उतनी अच्छी ही एक बहू भी हैं. हाल ही में एक्‍ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने ससुर केविन जोनस को जन्मदिन की बधाई दी है. इस पोस्ट में उनके ससुर के साथ मालती मैरी चोपड़ा भी नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़े: Valentine’s Day 2024: सिंगल हैं तो ऐसे सेलिब्रेट करें valentine’s Day, ऐसे बनाएं अपने दिन को यादगार

प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया ससुर को विश

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल वालों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. अक्सर वह सोशल मीडिया पर उनके साथ छुट्टियों और खास पलों का आनंद लेते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं. हाल ही में अभिनेत्री के ससुर केविन जोनस ने अपना जन्मदिन मनाया. ऐसे में बहू होने के नाते अभिनेत्री ने उन्हें खास अंदाज में विश किया.

Kevin Jonas

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर केविन जोनस की एक तस्वीर सांझा की. इस तस्‍वीर में वह पोती मालती मैरी चोपड़ा को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो पापा के जोनस, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं’.

ये भी पढ़े: पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, कहा- “राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा रखा जाएगा याद”

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This