Rajya Sabha: राज्यसभा के लिए सोनिया गांधी ने भरा नामांकन, राजस्थान से कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonia Gandhi Nomination: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस की ओर से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. सोनिया गांधी ने आज जयपुर में नामांकन भी भर दिया है. बीते दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी को कांग्रेस राज्यसभा भेज सकती है. हालांकि इसको लेकर सीट स्पष्ट नहीं थी. अब सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया है. सोनिया गांधी के नामांकन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे.

बता दें कि राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर एयरपोर्ट पर सोनिया गांधी की अगवानी की. सोनिया गांधी के वहां पहुंचने से पहले ही नामांकन फॉर्म भरकर सेट तैयार कर लिए गए थे. बता दें कि सोनिया गांधी ने नामांकन के दौरान 10-10 विधायकों के प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर करवाए. इसी के साथ आज कांग्रेस ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है. कल यानी 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है.

लोकसभा सदस्य हैं सोनिया गांधी

जानकारी दें कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी 1999 से लगातार लोकसभा की सदस्य हैं. वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. सोनिया गांधी अमेठी से भी सांसद रह चुकी हैं. यह पहली बार होगा जब सोनिया गांधी राज्य सभा जाएंगी.

यह भी पढ़ें: अखिलेश और स्वामी प्रसाद मौर्य एक, इस्तीफा देना केवल ड्रामा, सपा नेता पर ओपी राजभर का तंज

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This