अखिलेश और स्वामी प्रसाद मौर्य एक, इस्तीफा देना केवल ड्रामा, सपा नेता पर ओपी राजभर का तंज

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Politics, नरेन्द्र मिश्रा/बलिया: लोकसभा चुनाव होने में महज कुछ ही समय बाकी है. इससे पहले ही देश में राजनीतिक पारा चरम पर जा रहा है. हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने संगठन से इस्तीफा दे दिया. हालांकि उन्होंने एमएलसी पद से इस्तीफा नहीं दिया. सपा नेता के इस्तीफा को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने ड्रामा करार दिया है. इसी के साथ समाजवादी पार्टी के नेता पर ओपी राजभर ने खूब हमला बोला.

एमएलसी पद से इस्तीफा क्यों नहीं?

दरअसल, 13 फरवरी यानी मंगलवार को सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर बलिया पहुंचे. जहां पर राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पर जमकर जुबानी हमला किया. ओपी राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद ने संगठन का पद छोड़ दिया, लेकिन एमएलसी पद क्यों नहीं छोड़ा? ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद, दोनों मिलकर ड्रामा कर रहे हैं. दोनों एक ही हैं.

‘अखिलेश के इशारे पर बोलते हैं स्वामी’

ओपी राजभर ने आगे कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव के इशारे पर ही इतने दिनों से कुछ भी बोल रहे थे. यही वजह है कि अखिलेश यादव ने उन पर कोई एक्शन नहीं लिया. ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने आज तक तो एक्शन नहीं लिया है. आज शिव पूजन करने के समय ड्रामे के तहत इस्तीफा दिलवा दिया.

दरअसल, मंगलवार को अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में भगवान शालिग्राम की पूजा अर्चना की थी. इसी प्रकरण को लेकर ओपी राजभर ने सपा नेता पर तंज कसा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली कूच की कोशिश में किसान, शंभू बॉर्डर पर आज भी भारी तनाव; दागे गए आंसू गैस के गोले

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This