Kisan Andolan: कमजोर पड़ने लगी किसान आंदोलन की धार, आज शाम निकालेंगे कैंडल मार्च

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kisan Andolan: हरियाणा सीमा पर पंजाब के किसानों का आंदोलन अब कमजोर होने लगा है. शंभू बॉर्डर पर किसानों की संख्या कम हो रही है. वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच का कार्यक्रम फिलहाल 29 फरवरी तक टाल दिया है. हालांकि, किसान संगठन सरकार के खिलाफ अपना शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखेंगे. इसके साथ ही आज देशभर में किसान कैंडल मार्च निकालेंगे.

धीरे-धीरे कम हो रही किसानों की संख्या

दरअसल, किसान अब सीधे टकराव से बचना चाह रहे हैं. किसानों का उग्र आंदोलन धीरे-धीरे शांत हो रहा है. शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों की संख्या भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है. संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच का कार्यक्रम 29 फरवरी तक स्थगित कर दिया है. वहीं, किसान नेताओं का यह भी कहना है कि किसानों की संख्या कम नहीं हो रही बल्कि वह खनौरी बॉर्डर की ओर शिफ्ट हो गए हैं.

आज शाम निकालेंगे कैंडल मार्च

किसान संगठन आज यानी 24 फरवरी की शाम को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकालेंगे. इस दौरान शुभकरण व अन्य किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवण सिंह पंधेर ने मीडिया को बताया कि 25 फरवरी को दोनों बॉर्डर पर युवा और तमाम किसान संगठनों के लिए सेमिनार होगा, जिसमें किसानी और खेतीबाड़ी से जुड़े बुद्धिजीवियों को बुलाया जाएगा.

हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं

किसान आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों को धैर्य रखना चाहिए और मुद्दे का समाधान जरूर निकलेगा. हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में फिर गिरावट, नहीं बढ़े सोने के भाव; जानिए कीमत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This