यूपी में बीजेपी का सीट शेयरिंग फार्मूला तैयार, असम और झारखंड में सहयोगियों को मिलेंगी इतनी सीटें!

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी भी तैयारियों में जुट गई है. बीजेपी ने ज्यादातर राज्यों में अपने सहयोगियों के साथ सीटों का फॉर्मूला तय कर लिया है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की योजना में है. हरियाणा में दुष्यंत चौटाला के साथ समझौता नहीं हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार में अभी चिराग़ पासवान की एलजेपी ( रामविलास), पशुपति पारस की एलजेपी (राष्ट्रीय) और जेडीयू के साथ बीजेपी की बात चल रही है. उपेन्द्र कुशवाह और जीतनराम मांझी के साथ भी सीट शेयरिंग को लेकर बात चल रही है. महाराष्ट्र में भी शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी के साथ भी सीट शेयरिंग को लेकर मंथन चल रहा है.

यूपी मेंं सहयोगियों को इतनी सीट देगी बीजेपी

मीडिया सूत्रों की मानें तो यूपी में बीजेपी एनडीए में अपने सहयोगियों के लिए 6 सीटे छोड़ेगी. बाकी की 74 सीटों पर बीजेपी अपने प्रत्याशी उतारेगी. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में अपना दल और आरएलडी के लिए बीजेपी 2-2 और निषाद पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के लिए 1-1 सीट देने पर सहमती बनी है. उधर असम में भी बीजेपी अपने सहयोगितों को तीन सीटें देगी. इसमें 2 सीट एजीपी और एक सीट यूपीपीएल के लिए छोड़ी जाएंगी.

एनडीए ने रखा है 400 पार का लक्ष्य

प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए 400 पार सीटों और बीजेपी (BJP) के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. यही वजह है कि हर जनसभा में पीएम मोदी लोगों से इस टारगेट को पूरा करने के लिए कह रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. कई राज्यों में सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है, कई जगहों पर अभी बातचीत चल रही है.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav: देर रात तक चली CEC की बैठक, बीजेपी आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट!

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This