बीजेपी नेता असवंत पिजई की तस्वीर शेयर कर बोले पीएम मोदी- “कार्यकर्ताओं का ऐसा स्नेह देखकर भावुक हो जाता हूं”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तमिलनाडु के एक दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो वहां पर उनके स्वागत के लिए तमाम बीजेपी नेता मौजूद थे. जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता असवंत पिजई भी शामिल थे. जिनके बारे में पीएम मोदी ने जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की है.

पीएम मोदी ने शेयर की पोस्ट

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “चेन्नई हवाई अड्डे पर हमारे कार्यकर्ताओं में से एक श्री असवंत पिजई जी मेरा स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे. उन्होंने मुझे बताया कि उनकी पत्नी ने हाल ही में जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया है, लेकिन वह अभी तक उनसे मिलने नहीं जा पाए हैं. ये सुनकर मैंने उनसे कहा कि उन्हें यहां नहीं आना चाहिए था और मैंने उन्हें और उनके परिवार को अपना आशीर्वाद भी दिया.

 

“ऐसा प्यार और स्नेह देखकर मैं भावुक हो जाता हूं.”

पीएम मोदी ने इसी पोस्ट में आगे लिखा कि “यह देखकर खुशी होती है कि हमारी पार्टी में इतने समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. हमारे कार्यकर्ताओं का ऐसा प्यार और स्नेह देखकर मैं भावुक हो जाता हूं.”

तमिलनाडु दौरे पर थे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कलपक्कम में हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात तमिलनाडु वासियों को दी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक रैली को भी संबोधित किया. जिसमें उन्होंने तमिलनाडु के विकास को लेकर केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This