Mukhtar Ansari: SC ने मुख्तार अंसारी की याचिका पर की कड़ी टिप्पणी, ‘वह एक खूंखार अपराधी…’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को टालते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. याचिका को टालते हुए कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अंसारी एक खूंखार अपराधी है. न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने अंसारी की याचिका पर सुनवाई मंगलवार को स्थगित कर दी. पीठ ने कहा, “वह एक खूंखार अपराधी है और उनपर ऐसे कई मामले हैं.”

यूपी सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गरिमा प्रसाद ने कहा कि अंसारी ने राज्य में “आतंक का राज” फैलाया है, जिस पर पीठ ने कहा, “वह अब सलाखों के पीछे है.” पिछले वर्ष 13 अक्टूबर को शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अंसारी की अपील पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: हरियाली तीज पर ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 15 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This