Haryana Road Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में भीषड़ सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत; कई घायल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana Road Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में  गाजियाबाद के रहने वाले छह लोगों की मौत हो गई है. वहीं, छह लोग गंभीर रुप से घायल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानिए पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे के शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे. सभी मृतक गाजियाबाद के बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था. गाड़ी में सवार लोग स्टेपनी बदल रहे थे, इसी दौरान एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए.

देर रात हुआ हादसा

यह भीषण सड़क हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ. घटना की सचूना मिलते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं, शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This