Viral Video: जब भोजपुरी गाने पर थिरक उठे कॉलेज के छात्र, वीडियो खूब हो रहा वायरल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral Video: भारत में चाहे शादी हो या कोई छोटा फंक्शन ये सब भोजपुरी गानों के बिना अधूरे माने जाता हैं. डिजे पर जहां पवन सिंह का गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ बज जाए, वहां के दर्शक थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं. कई बार सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी गानों पर किए गए डांस वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा जो किसी फंक्शन का नहीं बल्कि कॉलेज का है. जिसमें एक लड़की ने भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करके गर्दा उड़ा दिया है.

झुमका झुलनिया पर लड़की ने किया डांस

वायरल वीडियो में स्टेज पर एक लड़की भोजपुरी गाने पर थिरकते नजर आ रही है. वो ‘झुमका झुलनिया’ गाने पर डांस कर रही है. जैसे ही ये गाना बजा, वहां मौजूद स्टूडेंट्स भी जमकर डांस करने लगे. वीडियो में स्टेज पर ‘बिहार दिवस’ का बोर्ड लगा हुआ नजर आ रहा है. वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और भोजपुरी गाना, पूरा माहौल बना दिया.’ सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

यूजर्स ने किए कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं. वहीं, लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सब पर भारी भोजपुरी हमारी. दूसरे ने लिखा- जलवा है बिहार का. एक अन्य ने लिखा- भोजपुरी गानों का जलवा है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This