Saharanpur News: कांग्रेस पर PM Modi का निशाना, कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप

Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ujjwal Kumar Rai
Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सहारनपुर: शनिवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने कहा कभी कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी, तब बड़े-बड़े दिग्गज कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे. तब उनके साथ महात्मा गांधी का नाम भी जुड़ा हुआ था, लेकिन आज देश एक स्वर से कह रहा है, आजादी की लड़ाई लड़ने वाली वह कांग्रेस तो दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है. आइए बताते हैं पीएम ने और क्या कुछ कहा.

कांग्रेस के पास न नीतियां न राष्ट्र निर्माण का विजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा कांग्रेस पार्टी के हालात को लेकर कहा अब जो कांग्रेस बची है उसके पास न देश देश हित में नीतियां हैं और ना ही राष्ट्र निर्माण का विजन. आपने देखा होगा, कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है, उसे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस आज के भारत की आशाओं और आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है. कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी.

कांग्रेस का घोषणा मुस्लिम लीग वाला
कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है. मुस्लिम लीग वाले घोषणा पत्र में, जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं. कुल मिलाकर कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक नहीं दिखाई देती है. ऐसी कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने सहारनपुर में 37 मिनट तक रैली को संबोधित किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This