Punjab Road Accident: मुक्तसर साहिब में ऑटो-कार की भिड़त, दो की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Road Accident: पंजाब से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां मंगलवार की दोपहर मुक्तसर साहिब में मलोट रोड पर जोड़वी नहरों के पास ऑटो और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में कार चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. महिला बलजीत कौर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बठिंडा के लिए रेफर कर दिया. गिद्दड़बाहा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तेज रफ्तार कार से टकराया ऑटो
जानकारी के मुताबिक, गांव फकरसर का रहने वाला गुरचरण सिंह ऑटो में सवारियां लेकर गिद्दड़बाहा से गांव फकरसर की तरफ जा रहा था. अभी ऑटो रिलायंस पेट्रेल पंप के निकट मलोट रोड प पहुंचा ही था कि गिद्दड़बाहा की तरफ से मलोट की तरफ जा रहे तेज रफ्तार मारूति कार से टक्कर हो गई.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत
इस दुर्घटना में कार चालक अमरजीत सिंह निवासी घुमियारा खेड़ा व ऑटो पर सवार एक महिला हरदीप कौर पत्नी राज सिंह निवासी फकरसर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गुरचरण सिंह और ऑटो में सवार जसबीर सिंह, टेक सिंह और बलजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया.

डीएसपी जसबीर सिंह पन्नू ने बताया
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. गुरप्रीत चीमा ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा दी. जबकि बलजीत कौर की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बठिंडा के लिए रेफर कर दिया गया. उधर, डीएसपी जसबीर सिंह पन्नू व तहसीलदार कंवलदीप सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना. डीएसपी पन्नू ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This