Tech News: मार्केट में जल्द एंट्री लेगा Google Pixel 8a, जानें जरूरी डिटेल्स

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tech News: लंबे समय से Google अपने अपकमिंग फोन Google Pixel 8a की तैयारी में जुटा हुआ है. कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं किया है. लेकिन, एक नई रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि गूगल पिक्सल 8a को 4 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्‍च किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि Google मई में अपने Google I/O इवेंट में अपने लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन Pixel 8a को लॉन्‍च कर सकता है.

चार कलर ऑप्शन में आएगा डिवाइस

  • एंड्रॉइड हेडलाइंस की रिपोर्ट के मुताबक इस डिवाइस को चार कलर ऑप्शन- ओब्सीडियन, मिंट, पोर्सिलेन और बे हैं. दो रंगों में पेस्टल जैसा फिल मिलता है और वे उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हैं, जो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ स्मार्टफोन के दायरे से बाहर निकलना चाहते हैं.
  • बात अगर फोन के डिजाइन की करें, तो यह Pixel 8 के समान दिखता है, जिसमें मैट-टेक्सचर्ड बैक और 6.1-इंच FHD + 90Hz डिस्प्ले है.
  • इसे Tensor G3 प्रोसेसर और 4,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है.

मिल सकते हैं कुछ खास फीचर

  • हालांकि, Google ने अभी तक Pixel 8a के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी है. हालांकि, कई रिपोर्ट में इस फोन की फीचर्स को पेश किया गया है.
  • इसमें 6.1 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) ओएलईडी पैनल होगा, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1,400nits पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है.
  • Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट होगा. इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें OIS के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेकेंडरी सेंसर होगा. इस फोन में 13MP सेल्‍फी कैमरा होगा.

ये भी पढ़े: BMCM Worldwide Collection: दुनियाभर में मची ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की धूम, दो दिनों में इस मुकाम पर पहुंची फिल्म

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This