Delhi Liquor Scam Case: सीएम केजरीवाल को मिलेगी राहत? 15 अप्रैल को SC में होगी सुनवाई

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Liquor Scam Case: क्‍या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल के बाद भी जेल में ही रहना होगा या फिर उन्हें राहत मिलेगी, इसका फैसला सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगा. आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को वैध ठहराने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को एससी में चुनौती दी है. अरविंद केजरीवाल की याचिका की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच करेगी.

राउज एवेन्यू कोर्ट में भी होगी सुनवाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत भी 15 अप्रैल को ही खत्म हो रही है, तो उसी दिन सीएम राउज एवेन्यू कोर्ट में भी पेश किए जाएंगे और यहां भी उन्हें बेल देने की मांग हो सकती है.

हाईकोर्ट ने ऐसे खारिज की थी सीएम केजरीवाल की दलील

हाईकोर्ट ने अरविदं केजरीवाल की यह दलील भी खारिज कर दी थी कि राजनीतिक विद्वेष के चलते उन्हें चुनाव के दौरान गिरफ्तार किया गया है. सीएम केजरीवाल की ओर से हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई थी और कोर्ट से मामले पर जल्दी सुनवाई की भी गुहार लगाई गई थी. तब कोर्ट ने कोई निश्चित तारीख तो नहीं दी थी, लेकिन उनके वकील से कहा था कि ईमेल भेजें, उस पर गौर किया जाएगा.

ये भी पढ़े: दिल्ली शराब घोटाला: अब के. कविता से CBI करेगी पूछताछ, 15 अप्रैल तक CBI रिमांड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This