बेमेतरा में सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बेमेतराः छतीसगढ़ से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां बेमेतरा में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना बेमेतरा के ग्राम चोरभट्टी में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. मौत की खबर मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया.

बाइक से घर लौट रहे थे तीनों युवक
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे बेमेतरा के ग्राम चोरभट्टी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये युवक एक बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे. सिटी कोतवाली बेमेतरा से मिली जानकारी मुताबिक, मृतकों का नाम कोमल साहू पिता भारत साहू उम्र 26, मुकेश पिता भारत साहू उम्र 24 औक रवि पिता नरोत्तम यादव उम्र 24 है. सभी ग्राम अजुर्नी के निवासी थे. ये तीनों अपने एक रिश्तेदार के यहां विवाह कार्यक्रम में गए थे. वहां से वापस अपने घर अजुर्नी लौट रहे थे. तभी नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चोरभट्टी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी.

मौत की खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम
हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लाई, जहां चिकित्सकों ने तीनों की मौत की पुष्टि की. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजन चीख-पुकार करने लगे. मामला दर्ज कर पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है.

Latest News

भारत में ईंधन के भंडारण-वितरण की व्यवस्था बेहद मजबूत, जानिए पेट्रोल पंपों के नीचे टैंकों में कितना लीटर भरा होता है तेल!

New Delhi: केंद्र सरकार ने साफ किया है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद भारत की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह...

More Articles Like This