पाकिस्तानः कराची में वाहन पर आत्मघाती हमला, दो की मौत, दो आतंकी भी ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्लामाबादः पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है. यहां कराची शहर में आत्मघाती हमला हुआ है. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है. समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार शुक्रवार को कराची में हुए आत्मघाती विस्फोट में एक वाहन को टक्कर मार दी गई. पाकिस्तानी मीडिया में ऐसा बताया जा रहा है कि वाहन में विदेशी नागरिक यात्रा कर रहे थे. फिलहाल रायटर्स ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाहन में सवार सभी पांच विदेशी इस हमले में बच गए. वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आत्मघाती हमलावर और दो आतंकवादी मारे गए.

Latest News

भारत के दुश्मनों के लिए किसी झटके से कम नही पृथ्वी, 1983 में शुरू हुई कहानी

Prithvi Missile: भारत के खिलाफ दशकों से साजिश का जाल बुनते चीन और पाकिस्‍तान के लिए पृथ्‍वी मिसाइल किसी...

More Articles Like This